ePaper

बिहार के कुमार आशीष बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रियंका गांधी की करेंगे मदद

Updated at : 20 Feb 2019 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के कुमार आशीष बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रियंका गांधी की करेंगे मदद

पटना/नयी दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किये हैं. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रियंका के सहयोग के लिए जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाडे को सचिव की जिम्मेदारी […]

विज्ञापन

पटना/नयी दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किये हैं. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रियंका के सहयोग के लिए जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाडे को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है.

यहां चर्चा कर दें कि कुमार आशीष का संबंध बिहार से है. वे यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं. कुमार आशीष को पार्टी आलाकमान ने राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अटैच किया गया है.

इसी तरह सिंधिया के सहयोग के लिए राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर और रोहित चौधरी को सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के लिए पहले से सचिव की भूमिका निभा रहे नसीब सिंह और प्रकाश जोशी को जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है. गौरतलब है कि गत 23 जनवरी को प्रियंका कांग्रेस महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था.

प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन