पटना : मजदूर संघ ने अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत पेंशन मांगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भारतीय मजदूर संघ की रविवार को अखिल भारतीय कार्यसमिति के तीसरे दिन औद्योगिक महासंघाें के अधिवेश पर चर्चा हुई. उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने प्रस्ताव पेश किया कि श्रमिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दी जाये. उद्योग में प्रभावी […]
विज्ञापन
पटना : भारतीय मजदूर संघ की रविवार को अखिल भारतीय कार्यसमिति के तीसरे दिन औद्योगिक महासंघाें के अधिवेश पर चर्चा हुई. उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने प्रस्ताव पेश किया कि श्रमिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दी जाये. उद्योग में प्रभावी भूमिका कैसे रहे इस पर भी मंथन हुआ.
राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी. सुरेंद्रन ने वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की. तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह वी भागय्या ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का कार्य सतत चलने वाला है. इसमें 21 प्रांतों के 103 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सियाराम शर्मा, महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेयी, प्रदेश मंत्री मनीष कुमार, मुरारी प्रसाद, रामबाबू सिंह आदि ने योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










