पटना : राशि नहीं बांटनेवाले अफसरों का फरवरी का वेतन रुका रहेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शिक्षा विभाग प्रधान सचिव आर के महाजन प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को लाभ आधारित साइकिल व पोशाक सहित अन्य योजनाओं की राशि उपलब्ध नहीं कराने वाले प्रधानाध्यापकों व सभी स्तर के पदाधिकारियों के फरवरी माह के वेतन पर रोक लगा दी है. प्रधान सचिव ने इस आशय का पत्र […]
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग प्रधान सचिव आर के महाजन प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को लाभ आधारित साइकिल व पोशाक सहित अन्य योजनाओं की राशि उपलब्ध नहीं कराने वाले प्रधानाध्यापकों व सभी स्तर के पदाधिकारियों के फरवरी माह के वेतन पर रोक लगा दी है.
प्रधान सचिव ने इस आशय का पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड संसाधन सेवी, स्कूल संकुल समन्वयक, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, राजकीय व राजकीय सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय को भेजा है. पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों के सभी लाभ आधारित योजनाओं की राशि मांग के अनुसार सभी जिलों को भेज दी गयी है.
राशि निकासी कर लाभुकों के बैंक खाते में भेजने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कई बार निर्देश दिया गया है. प्रधान सचिव ने कहा है कि समीक्षा में पाया गया कि इन योजनाओं की राशि छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करने में कुछ जिलों में संतोषप्रद स्थिति नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










