कुंभ मेला : बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के टेंट में लगी आग, बाल-बाल बचे, मोबाइल, चश्मा, घड़ी जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 9:34 AM

विज्ञापन

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ में बुधवार की अहले सुबह बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के कैंप में भीषण आग लग गयी. अगलगी की घटना में राज्यपाल का टेंट पूरी तरह जल गया. हालांकि, हादसे में राज्यपाल बाल-बाल बच गये. लेकिन, राज्यपाल का सारा सामान जल गया. घटना के बाद […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ में बुधवार की अहले सुबह बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के कैंप में भीषण आग लग गयी. अगलगी की घटना में राज्यपाल का टेंट पूरी तरह जल गया. हालांकि, हादसे में राज्यपाल बाल-बाल बच गये. लेकिन, राज्यपाल का सारा सामान जल गया. घटना के बाद राज्यपाल को कुंभ मेले के सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ में बुधवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे सेक्टर 20 के अरैल इलाके की त्रिवेणी टेंट सिटी स्थित बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के टेंट में आग लग गयी. हादसे में राज्यपाल के टेंट समेत उनका मोबाइल, चश्मा, घड़ी समेत अन्य सामान जल गये. हालांकि, हादसे में राज्यपाल बाल-बाल बच गये. उन्हें तुरंत कुंभ मेले के सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया. बताया जाता है कि कैंप में आग उससमय लगी, जब राज्यपाल लालजी टंडन गहरी नींद में सो रहे थे. आग लगने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने राज्यपाल समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया. आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं, आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से राज्यपाल के टेंट में आग लगी है. आग लगने से टेंट सिटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन