पटना : दो वर्षों में राजेंद्र नगर स्थित अति विशिष्ट नेत्र अस्पताल होगा तैयार , एक साल में बन जायेगा ट्रॉमा सेंटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 4:55 AM
पटना : राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बन रहा ट्रॉमा सेंटर एक साल में बन कर तैयार हो जायेगा. इसमें दुर्घटना के शिकार मरीजों का पहले इलाज किया जायेगा, फिर जांच की प्रक्रिया होगी. शुरुआती तौर पर सबसे पहले मरीज को ऑक्सीजन, ब्लड सर्कुलेशन उसके बाद फ्रैक्चर वाली जगह पर कच्चा […]
पटना : राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बन रहा ट्रॉमा सेंटर एक साल में बन कर तैयार हो जायेगा. इसमें दुर्घटना के शिकार मरीजों का पहले इलाज किया जायेगा, फिर जांच की प्रक्रिया होगी. शुरुआती तौर पर सबसे पहले मरीज को ऑक्सीजन, ब्लड सर्कुलेशन उसके बाद फ्रैक्चर वाली जगह पर कच्चा प्लास्टर लगाया जायेगा.
फिर मरीज की रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी जांच की जायेगी. अस्पताल के निदेशक डॉ सुभाष चंद्रा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के लिए 123 पदों पर बहाली की स्वीकृति मिल गयी है. सड़क दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने, पानी में डूबने, गोली लगने, आग से जलने, चाकूबाजी आदि किसी भी तरह की इमरजेंसी मामलों में ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को बचाया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










