इंटरमीडिएट परीक्षा : तीन परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गये, तीसरे दिन 74 परीक्षार्थी हुए निष्कासित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 3:55 AM
पटना : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन नकल करते हुए 19 जिलों में कुल 74 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये हैं. शुक्रवार को नकल के मामले मधेपुरा में 16, नालंदा और सारण में नौ-नौ दर्ज हुए हैं. पेपर वायरल होने की सूचना नहीं है. रोहतास, वैशाली एवं नवादा जिले में एक-एक व्यक्ति को दूसरे की जगह […]
पटना : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन नकल करते हुए 19 जिलों में कुल 74 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये हैं. शुक्रवार को नकल के मामले मधेपुरा में 16, नालंदा और सारण में नौ-नौ दर्ज हुए हैं. पेपर वायरल होने की सूचना नहीं है. रोहतास, वैशाली एवं नवादा जिले में एक-एक व्यक्ति को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया है.
नालंदा में 9, सारण में 9, मधेपुरा में 16, राेहतास में 6, अरवल में 2, मधुबनी में 2, खगड़िया में 3, लखीसराय में 1, सहरसा में 1, भोजपुर में 1, गया में 3, नवादा में 2 और वैशाली में 4 नकलची, शिवहर में 5, सिवान में 4,गोपालगंज में 1 और समस्तीपुर में 2, जमुई में 1 और बेगूसराय में 2 नकलची पकड़े गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










