पटना : 10 के बाद कभी भी हो सकती है महागठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा
Updated at : 07 Feb 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है. 10 फरवरी के बाद कभी भी सीटों का औपचारिक एलान हो सकता है. दिल्ली में नौ फरवरी को बिहार के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होनी है. इस बैठक के बाद 10 या 11 फरवरी को तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के […]
विज्ञापन
पटना : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है. 10 फरवरी के बाद कभी भी सीटों का औपचारिक एलान हो सकता है. दिल्ली में नौ फरवरी को बिहार के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होनी है.
इस बैठक के बाद 10 या 11 फरवरी को तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हो सकती है. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सीटों का औपचारिक एलान हो सकता है. सीट शेयरिंग को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार है. पेच सिर्फ वाम दलों को लेकर फंस रहा है.
राजद वाम दलों को अधिकतम तीन सीट देने के पक्ष में है, लेकिन उनकी मांग अधिक है. मंगलवार को वाम दलों के नेताओं के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे के साथ बैठक हुई थी.
इसमें भाकपा और माकपा दोनों ही पार्टियां आधा दर्जन सीटें मांग रही हैं. रालोसपा और मुकेश सहनी के साथ राजद की सहमति बन चुकी है.
वहीं, राहुल गांधी कह चुके हैं कि कांग्रेस राजद के साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग में राजद को कोई दिक्कत नहीं आयेगी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सात से नौ फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे जनता खासकर युवाओं का मन टटोलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




