पटना : स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में तेजी लाने का मुख्यमंत्री नीतीश ने दिया निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 7:32 AM

विज्ञापन

ऊर्जा विभाग ने प्री-पेड मीटर सिस्टम के बारे में विस्तार से दी जानकारी पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में स्मार्ट प्री-पेड मीटर सिस्टम की प्रक्रिया को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को सीएम ने मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान […]

विज्ञापन

ऊर्जा विभाग ने प्री-पेड मीटर सिस्टम के बारे में विस्तार से दी जानकारी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में स्मार्ट प्री-पेड मीटर सिस्टम की प्रक्रिया को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को सीएम ने मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान विभाग की तरफ से योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया गया.

सीएम ने जर्जर तारों को बदलने को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जर्जर तार को बदलने के लिए तेजी से काम करते रहना है. कहीं भी कोई जर्जर तार नहीं छूटे इसका पूरा ख्याल रखा जाये. इसी क्रम में स्मार्ट प्री-पेड मीटर सिस्टम के बारे में प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने विस्तृत से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग जाने से बिजली की बेवजह खपत रुकेगी और लोगों को बिजली बिल जमा करने की दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी.

बैठक के दौरान कजरा और पीरपैंती सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के विभिन्न बिन्दुओं मसलन भूमि अधिग्रहण, बिजली की अनुमानित दर समेत अन्य पर विस्तृत चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को तेज करने के निर्देश दिये. ताकि कजरा और पीरपैंती में जल्द से जल्द सोलर पॉवर प्रोजेक्ट का काम हो सके. दिये गये प्रस्तुतीकरण में 1320 मेगावाट बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट एवं तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. इसी क्रम में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. ऊर्जा विभाग ने योजनाओं के लिए खर्च की जा रही राशि और जरूरत की राशि के लिए भी कई अहम बातें रखीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन