पटना : कल से बदले समय से चलेंगी रेलमंडल की 13 ट्रेनें

Updated at : 31 Jan 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कल से बदले समय से चलेंगी रेलमंडल की 13 ट्रेनें

पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से 45 मिनट पहले खुलेगी पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दानापुर मंडल के मेमू पैसेंजर ट्रेनों की समय में बदलाव किया गया हैं. यह बदलाव शुक्रवार से लागू हो जायेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से पैसेंजर ट्रेनों के समय में […]

विज्ञापन
पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से 45 मिनट पहले खुलेगी
पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दानापुर मंडल के मेमू पैसेंजर ट्रेनों की समय में बदलाव किया गया हैं. यह बदलाव शुक्रवार से लागू हो जायेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है. इसमें किऊल-गया रेलखंड पर चलने वाली 63317/63318, किऊल-गया-किऊल मेमू 63320, गया-किऊल मेमू 53627/53630, किऊल-गया-किऊल सवारी गाड़ी, 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर, 63250 गया-पटना मेमू, 63253 पटना-गया मेमू, 63207 झाझा-पटना मेमू, 53231 तिलैया-दानापुर पैसेंजर, 53225 बख्तियारपुर-गया पैसेंजर, 53209 राजगीर-फतुहा पैसेंजर और 55007 पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं.
45 मिनट पहले खुलेगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर : पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पाटलिपुत्र से शाम 5:45 बजे खुल रही है, जो शुक्रवार से शाम 5 बजे खुलेगी. इसके साथ ही 53209 राजगीर-फतुहा पैसेंजर शाम 7:00 बजे के बदले 6:30 बजे खुलेगी. ट्रेन संख्या 63317 किऊल से 4:30 बजे, ट्रेन संख्या 53627 किऊल से 5:45 बजे, 53231 तिलैया से शाम 5:30 बजे, 53225 बख्तियारपुर से 1:30 बजे, 63207 झाझा से सुबह 5:30 बजे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन