पटना : पुलिसिंग के बदलते रूप की कहानी बतायेगी कॉफी टेबुल बुक

Updated at : 30 Jan 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पुलिसिंग के बदलते रूप की कहानी बतायेगी कॉफी टेबुल बुक

पटना : पुलिस महकमा पहली बार अपने इतिहास, वर्तमान और भविष्य की कुछ बातों को समाहित करते हुए एक कॉफी टेबुल बुक प्रकाशित करने जा रहा है. इसका प्रकाशन तो हो गया है और मुख्यमंत्री को 30 जनवरी को इसका िवमोचन करना था, लेकिन राजकीय शोक होने की वजह से यह तारीख फिलहाल टल गयी […]

विज्ञापन
पटना : पुलिस महकमा पहली बार अपने इतिहास, वर्तमान और भविष्य की कुछ बातों को समाहित करते हुए एक कॉफी टेबुल बुक प्रकाशित करने जा रहा है. इसका प्रकाशन तो हो गया है और मुख्यमंत्री को 30 जनवरी को इसका िवमोचन करना था, लेकिन राजकीय शोक होने की वजह से यह तारीख फिलहाल टल गयी है. विमोचन की नयी तारीख फिलहाल तय नहीं हुई है.
प्राप्त सूचना के अनुसार इस किताब में सन 1936 के पुलिस की झलक भी देखने को मिलेगी. उस समय पुलिसिंग कैसे और किस तरह से हुआ करती थी. पुलिस की वेश-भूषा समय के साथ कैसे बदलती गयी. पुलिस विभाग के समय-समय से जुड़े कुछ रोचक किस्से और कहानियों को भी इसमें समाहित किया गया है. सीआइडी की देखरेख में यह किताब तैयार की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन