पटना : विरोधी दलों के पास देश के लिए कोई सोच नहीं : सुशील मोदी
Updated at : 29 Jan 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जिनको राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण दिखायी पड़ रहे हैं, वे कोलकाता में उनके मंच पर खड़े होते हैं, जो ममता बनर्जी को पीएम बनाना चाहते हैं. जबकि, लखनऊ में गुलदस्ता उन्हें भेंट करते हैं, जो मायावती में भावी […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जिनको राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण दिखायी पड़ रहे हैं, वे कोलकाता में उनके मंच पर खड़े होते हैं, जो ममता बनर्जी को पीएम बनाना चाहते हैं. जबकि, लखनऊ में गुलदस्ता उन्हें भेंट करते हैं, जो मायावती में भावी पीएम के दर्शन करते हैं. सच्चाई यह है कि विरोधी दलों के पास देश के लिए कोई सोच नहीं है.
सब अपने-अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना चाहते हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि चारा घोटाला, बेनामी संपत्ति और रेलवे के होटल के बदले करोड़ों की जमीन फर्जी कंपनी के जरिये हथियाने जैसे किसी भी मामले में जब लालू प्रसाद या परिवार के किसी सदस्य को जमानत मिलती है, तो अभियुक्तों के समर्थक अदालत पर भरोसा करने लगते हैं. परंतु जब उन्हें सजा सुनाई जाती है, तब न्यायपालिका पर जातिवादी टिप्पणी करने लगते हैं. कोर्ट पर इनका भरोसा तभी तक टिकता है, जब तक फैसला मन मुताबिक आता है.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि जिस समय बिहार में (1996) चारा घोटाले में मुकदमा हुआ, उस समय केंद्र में न भाजपा की सरकार थी, न नरेंद्र मोदी किसी संवैधानिक पर पर थे, लेकिन घोटालेबाज का बचाव करने वाले लोग गरीब परिवार से आये यशस्वी प्रधानमंत्री का नाम सीबीआइ की कार्रवाईयों से जोड़ कर गरीबों को झांसा देने की कोशिश करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




