पटना : राम मंदिर अयोध्या में बनना चाहिए : रविशंकर प्रसाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय कानून और आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस देश के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं. एक नागरिक होने के नाते वे चाहते हैं कि 70 साल से लंबित इस मामले का समाधान जल्द से जल्द हो. केंद्रीय मंत्री सोमवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय कानून और आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस देश के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं. एक नागरिक होने के नाते वे चाहते हैं कि 70 साल से लंबित इस मामले का समाधान जल्द से जल्द हो. केंद्रीय मंत्री सोमवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से मुलाकात की.
उन्होंने कहा कि इस योजना से 50 करोड़ से अधिक गरीबों को पांच लाख तक का अस्पताल का इलाज प्रति वर्ष मुफ्त मिलेगा. इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को अच्छा इलाज मुफ्त में देना है. ताकि पैसे की कमी के कारण लोग लाचार अनुभव नहीं करें. इस दौरान उन्होंने इस योजना का फायदा लेने वाले विभिन्न इलाकों से आये लोगों से मुलाकात कर जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










