ePaper

सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की जनहित याचिका पर हस्तक्षेप से पटना हाईकोर्ट का इनकार, कहा...

Updated at : 28 Jan 2019 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की जनहित याचिका पर हस्तक्षेप से पटना हाईकोर्ट का इनकार, कहा...

पटना : राज्य के सरकारी अस्पतालों में काम करनेवाले डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करने से सोमवार को इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि यह सरकार का नीतिगत मामला है. जानकारी के मुताबिक, राज्य के सरकारी अस्पतालों में काम करनेवाले डॉक्टरों […]

विज्ञापन

पटना : राज्य के सरकारी अस्पतालों में काम करनेवाले डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करने से सोमवार को इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि यह सरकार का नीतिगत मामला है.

जानकारी के मुताबिक, राज्य के सरकारी अस्पतालों में काम करनेवाले डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गयी थी. सोमवार को पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. जस्टिस ज्योति शरण की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह सरकार का नीतिगत मामला है. सरकार को यह तय करना है कि सरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस करने देना हैं या नहीं. अदालत ने स्पष्ट किया कि इन मामलों कोर्ट कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा. इस मामले पर राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को लागू करने के लिए यह याचिका दायर की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन