पटना : डीआरआइ की टीम ने 250 किलो गांजा किया जब्त

Updated at : 28 Jan 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : डीआरआइ की टीम ने 250 किलो गांजा किया जब्त

पटना : डीआरआइ (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंश) की विशेष टीम ने 26 जनवरी की दोपहर को गया जिले में डोभी के पास एनएच-2 पर सवाकला टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी से 250 किलो गांजा जब्त किया. इसका बाजार मूल्य 37.50 लाख रुपये से अधिक है. इस दौरान टीम ने दो तस्करों को भी दबोचा. […]

विज्ञापन
पटना : डीआरआइ (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंश) की विशेष टीम ने 26 जनवरी की दोपहर को गया जिले में डोभी के पास एनएच-2 पर सवाकला टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी से 250 किलो गांजा जब्त किया. इसका बाजार मूल्य 37.50 लाख रुपये से अधिक है. इस दौरान टीम ने दो तस्करों को भी दबोचा. इसमें 44 वर्ष का परवेज खान और 27 वर्षीय विजय शंकर यादव शामिल हैं. दोनों बक्सर जिले के रहनेवाले हैं.
गांजे की इस खेप को मिनी ट्रक में बने खुफिया चैंबर में छिपा कर लाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआइ की टीम ने इस खेप को जब्त किया है. इस कार्रवाई में झारखंड नंबर वाले उस वाहन को भी जब्त कर लिया गया है, जिसके गुप्त चैंबर में रख कर गांजे के पैकेट को लाया जा रहा था. अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि गांजे की इस खेप को ओड़िशा स्थित जयपुर से लाया जा रहा था और इसे बक्सर में कहीं डिलिवरी करनी थी.
फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से आगे की पूछताछ चल रही है. ताकि, इस गैंग से जुड़े सभी तस्करों की गिरफ्तारी की जा सकें. इससे एक दिन पहले डीआरआइ की टीम ने इसी स्थान से एक दूसरे वाहन से करीब 600 किलो गांजा की खेप जब्त की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन