कांग्रेस के रोड शो में शामिल हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह

पटना : कांग्रेस की प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली को लेकर रविवार को पार्टी द्वारा आयोजित रोड शो में बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह शामिल हुए. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने का दावा किया. आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा […]
पटना : कांग्रेस की प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली को लेकर रविवार को पार्टी द्वारा आयोजित रोड शो में बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह शामिल हुए. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने का दावा किया. आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होने वाले हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पटना शहर में आयोजित रोड शो के दौरान अनंत बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ उनके वाहन पर सवार थे.
मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना चुके अनंत ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने का दावा किया. अनंत आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं. कांग्रेस के रोड शो में अनंत के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति राहुल जी के नेतृत्व में अगर आस्था व्यक्त करता है, तो उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है पर जहां तक पार्टी में शामिल होने और टिकट का सवाल है तो इसके लिए आलाकमान की सहमति लेनी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




