पटना : टेंपो से सूटकेस लेकर भाग रहे चोर को दबोचा
Updated at : 25 Jan 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सावधान! ऑटो में यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान की सुरक्षा करें, वरना चलती ऑटो से सामान चोरी हो जायेगा. जी हां, ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. ट्रैफिक रेगुलेशन-2 में तैनात एसआइ राम निवास की सक्रियता से ऐसा ही एक चोर ऑटो से सूटकेस लेकर भागते वक्त पकड़ा गया […]
विज्ञापन
पटना : सावधान! ऑटो में यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान की सुरक्षा करें, वरना चलती ऑटो से सामान चोरी हो जायेगा. जी हां, ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. ट्रैफिक रेगुलेशन-2 में तैनात एसआइ राम निवास की सक्रियता से ऐसा ही एक चोर ऑटो से सूटकेस लेकर भागते वक्त पकड़ा गया है.
आरोपित को पत्रकार नगर थाने को सौंप दिया गया है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. बड़ी बात यह है कि जिस व्यक्ति का सूटकेस चोरी हुआ था, वह अपनी बेटी की शादी के लिए गहने व सामान लेकर राजेंद्र नगर टर्मिनल ट्रेन पकड़ने जा रहा था. इसी दौरान ऑटो में पीछे बैठा चोर सूटकेस लेकर भागने लगा, लेकिन दबोच लिया गया.
ट्रेन पकड़ने जा रहे थे दंपती
दरअसल कंकड़बाग थाना क्षेत्र के वृंदावन अपार्टमेंट में डी-43 फ्लैट में रहने वाले दिलीप कुमार अपने परिवार के साथ कंकड़बाग से राजेंद्रनगर टर्मिनल जा रहे थे. वहां से ट्रेन पकड़ कर उन्हें अपने गांव जाना था. गांव में उनकी बेटी की शादी है, इसलिए गहने, कपड़े व अन्य सामान लेकर जा रहे थे.
इसके लिए ऑटो से स्टेशन जा रहे थे. सामान पीछे रख दिया था और परिवार के साथ बीच में बैठे थे. ऑटो के पीछे ट्रैफिक रेगुलेशन-2 की गाड़ी चल रही थी. गाड़ी में एसआइ रामनिवास बैठे थे. एसआइ ने देखा कि ऑटो में पीछे बैठा शख्स बार-बार सामान को इधर-उधर कर रहा है. उसकी गतिविधि संदिग्ध थी. इस बीच राजेंद्र नगर ब्रिज के पास जब ऑटो धीमा हुआ, तो पीछे बैठा शख्स सूटकेस लेकर उतर गया और भागने लगा. इस पर एसअाइ रामनिवास ने उसे दौड़ा कर पकड़ा.
पहले तो उसने सामान अपना होने की बात कही. लेकिन जब उससे चाबी मांगी गयी, तो वह नहीं दिखा सका. इधर स्टेशन जा रहे दिलीप कुमार पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि यह बैग उनका है. पकड़े गये व्यक्ति ने भी चोरी स्वीकार की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




