डेढ़ लाख के मोबाइल समेत 25 हजार कैश ले गये चोर

Updated at : 25 Jun 2014 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ लाख के मोबाइल समेत 25 हजार कैश ले गये चोर

पटना: जक्कनपुर थाने के गौरिया मठ स्थित मोबाइल दुकान डिजिटल कम्यूनिकेशन से करीब डेढ़ लाख के मोबाइल फोन व 25 हजार नकद लेकर चोर फरार हो गये. खास बात यह कि जहां चोरों ने शटर को ऊपर की ओर उठा कर घटना को अंजाम दिया, वहीं दुकान के ऊपर फस्र्ट फ्लोर पर परिजनों के साथ […]

विज्ञापन

पटना: जक्कनपुर थाने के गौरिया मठ स्थित मोबाइल दुकान डिजिटल कम्यूनिकेशन से करीब डेढ़ लाख के मोबाइल फोन व 25 हजार नकद लेकर चोर फरार हो गये. खास बात यह कि जहां चोरों ने शटर को ऊपर की ओर उठा कर घटना को अंजाम दिया, वहीं दुकान के ऊपर फस्र्ट फ्लोर पर परिजनों के साथ रहनेवाले दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी.

घटना की जानकारी बगल के अपार्टमेंट के गार्ड ने दी. दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि दुकान से चोरों ने 25 नये मोबाइल फोन समेत कैश को गायब कर दिया है.

चोर पकड़ाया : स्टेशन परिसर में सक्रिय छोटे-छोटे बच्चों के गले से लॉकेट उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया. गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल था. पकड़े गये गिरोह के सदस्यों में राजेश साह (आलमगंज), शशि कुमार (मालसलामी), पवन कुमार (बाहरी बेगमपुर) व अन्य शामिल हैं. इनके पास से दो छोटे-छोटे सोने के लॉकेट बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन