पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

Updated at : 25 Jun 2014 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

पटना: पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर मंगलवार की रात दस बजे से हड़ताल पर चले गये. सोमवार को पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर और एसटीएफ जवान में मारपीट हुई थी. एसटीएफ जवान ने दो जूनियर डॉक्टरों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. जूनियर डॉक्टर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टरों की बैठक […]

विज्ञापन

पटना: पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर मंगलवार की रात दस बजे से हड़ताल पर चले गये. सोमवार को पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर और एसटीएफ जवान में मारपीट हुई थी. एसटीएफ जवान ने दो जूनियर डॉक्टरों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था.

जूनियर डॉक्टर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टरों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक पीटने वाले जवान की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हड़ताल की जानकारी प्राचार्य व अधीक्षक को फोन से दे दी है.

लिखित जानकारी बुधवार की सुबह मांग के साथ सौंपी जायेगी. 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं हुई तो अन्य मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों से बात कर हड़ताल करायेंगे. दूसरी ओर हड़ताल की जानकारी मिलते ही अधीक्षक डॉ लखींद्र प्रसाद ने सभी एचओडी को हड़ताल की सूचना दी और कहा है कि अपनी यूनिट को संभाले.

वहीं पटना सिविल सजर्न से 50 डॉक्टरों की मांग बुधवार की सुबह करेंगे. फिलहाल सभी सीनियर डॉक्टरों को तैनात रहने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है. प्रधान सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की सूचना नहीं है, लेकिन ऐसी बात है तो गंभीरता से लिया जायेगा. मरीजों को अस्पताल में कोई परेशानी नहीं हो. इसकी पूरी व्यवस्था करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन