JDU नेता ने शरद यादव पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- जिस थाली में खाते हैं उसी में...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 12:07 PM
पटना : जदयू नेता ने लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए गुरुवार को ट्वीट किया है. उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के लोकतांत्रिक जनता दल में विलय को लेकर तंज कसा है. जानकारी के मुताबिक, जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा है कि शरद यादव जी […]
पटना : जदयू नेता ने लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए गुरुवार को ट्वीट किया है. उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के लोकतांत्रिक जनता दल में विलय को लेकर तंज कसा है. जानकारी के मुताबिक, जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा है कि शरद यादव जी कह रहे हैं कि वो अपनी पार्टी का विलय उपेंद्र जी की पार्टी में नहीं करेंगे. सच्चाई ये है कि शरद जी को कोई पार्टी भाव ही नहीं दे रही, क्योंकि उनका इतिहास ही कुछ ऐसा रहा है कि वो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं. कभी टिकट बांटनेवाले शरद जी को खुद अपने टिकट के लिए अलग-अलग पार्टी का दरवाजा खटखटाना वाकई अच्छा नहीं लगता..!!
https://twitter.com/nikhilmandalJDU/status/1088312655964704768?ref_src=twsrc%5Etfw
मालूम हो कि शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में विलय की खबरों को शरद यादव ने सिरे से खारिज कर दिया था. शरद यादव ने बयान जारी कर लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय की खबरों को गलत करार दिया था. शरद यादव ने लिखा था कि कुछ मीडिया/प्रेस द्वारा जारी और प्रकाशित होनेवाली रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी और लोकतांत्रिक जनता दल के विलय की खबरें मनगढ़ंत कहानियां हैं, जो निहित स्वार्थ वाले लोगों द्वारा बनायी जा रही हैं, जिसे मैं पूरी तरह से खारिज करता हूं. हाल ही में दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई थी. हालांकि, मुलाकात के बाद उठ रहे सवालों को उपेंद्र कुशवाहा ने भी खारिज कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










