ePaper

सवर्ण आरक्षण को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा...

Updated at : 23 Jan 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा...

पटना : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्णों को आरक्षण दिये जाने के बाद से आरोप-प्र्रत्यारोप का दौर शुरू है. जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर 24 जनवरी को पटना में आयोजित समारोह से राजद विभिन्न मुद्दाें को लेकर केंद्र सरकार को सत्ता से हटाने की शुरुआत करेगी. राजद के इन मुद्दाें में सवर्ण आरक्षण […]

विज्ञापन

पटना : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्णों को आरक्षण दिये जाने के बाद से आरोप-प्र्रत्यारोप का दौर शुरू है. जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर 24 जनवरी को पटना में आयोजित समारोह से राजद विभिन्न मुद्दाें को लेकर केंद्र सरकार को सत्ता से हटाने की शुरुआत करेगी. राजद के इन मुद्दाें में सवर्ण आरक्षण भी शामिल किये जाने की बात पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद ने कही है. इसी बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ‘लंबे संघर्ष के बाद उच्च शिक्षा में हासिल संवैधानिक आरक्षण को मनुवादी मोदी सरकार ने लगभग खत्म कर दिया है. 200 प्वाइंट रोस्टर के लिए सरकार द्वारा दायर कमजोर एसएलपी को सुप्रीम कोर्ट में खारिज कर दिया गया है. अब विभागवार आरक्षण यानी 13 प्वाइंट रोस्टर लागू होगा.’

साथ ही उन्होंने कहा है कि ‘नागपुरिया ब्रांड मोदी सरकार सामाजिक न्याय विरोधी है. संविधान विरोधी है. दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और बहुजन विरोधी है.आरक्षण विरोधी है. इन्होंने जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं का कबाड़ा कर दिया है. ये कट्टर संघी जातिवादी और पूंजीपरस्त लोग देश का बंटाधार कर नफरत बोने में लगे है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन