25 व 26 जनवरी को हो सकती है बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मौसम अगले दो तीन दिनों तक बदला रहेगा. इस दौरान 25 व 26 जनवरी को राजधानी व आसपास क्षेत्र में बारिश की संभावना है. इसके अलावा बुधवार को बादल छाये रहेंगे. मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि पश्चिमी विछोभ के कारण राज्य में मौसम परिवर्तन हुआ है. जिसका असर देखने के लिए […]
विज्ञापन
पटना : मौसम अगले दो तीन दिनों तक बदला रहेगा. इस दौरान 25 व 26 जनवरी को राजधानी व आसपास क्षेत्र में बारिश की संभावना है. इसके अलावा बुधवार को बादल छाये रहेंगे. मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि पश्चिमी विछोभ के कारण राज्य में मौसम परिवर्तन हुआ है.
जिसका असर देखने के लिए मिल रहा है. वहीं मंगलवार को दिन में कभी बादल व कभी धूप का खेल चलता रहा. सुबह दिन में धूप से शुरुआत होने के बाद दस बजे के लगभग बादल छाये रहने से मौसम बदल गया.
मौसम केंद्र के रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था. इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










