पटना : मार्च, 2020 तक हर हाल में पूरा हो फ्लाइओवर निर्माण
Updated at : 23 Jan 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा है कि मार्च 2020 तक हर हाल में पटना में बन रहे फ्लाइओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाये. मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रबिंद्र कुमार द्वारा दायर लोकहित याचिका पर सुनवाइ करते हुए यह […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा है कि मार्च 2020 तक हर हाल में पटना में बन रहे फ्लाइओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाये. मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रबिंद्र कुमार द्वारा दायर लोकहित याचिका पर सुनवाइ करते हुए यह निर्देश दिया. अदालत को याचिकाकर्ता द्वारा बताया गया कि पटना के आर ब्लॉक, मीठापुर और भिखारी ठाकुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य नवंबर 2019 तक पूरा किया जाना है.
फ्लाइओवर का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है. आशंका जतायी गयी थी कि ऐसे में यह फ्लाइओवर समय पर नहीं बन सकेगा. फ्लाइओवर का निर्माण होने के कारण आम लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




