पटना : बंधन बैंक की डकैती में सात ने रची थी साजिश, दो धराये

Updated at : 23 Jan 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बंधन बैंक की डकैती में सात ने रची थी साजिश, दो धराये

बैंक का ग्राहक राकेश था लाइनर पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर में मौजूद बंधन बैंक डोर स्टेप ऑफिस में 17 जनवरी की शाम 7.50 लाख रुपये की हुई डकैती मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों में राकेश राउत और पंकज चौधरी शामिल हैं. दोनों […]

विज्ञापन
बैंक का ग्राहक राकेश था लाइनर
पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर में मौजूद बंधन बैंक डोर स्टेप ऑफिस में 17 जनवरी की शाम 7.50 लाख रुपये की हुई डकैती मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पकड़े गये अपराधियों में राकेश राउत और पंकज चौधरी शामिल हैं. दोनों बांसकोठी, दीघा के रहने वाले हैं. पंकज के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो कारतूस बरामद किया है. जबकि राकेश के पास से पांच हजार रुपये कैश बरामद हुआ है.
पुलिस के मुताबिक सात लोगों ने बैंक में डकैती की साजिश रची थी, जिसमें राकेश ने लाइनर की भूमिका निभाया था. राकेश की पत्नी बैंक में ग्राहक/सदस्य है. राकेश अपनी पत्नी के साथ बैंक आता जाता था. इस बीच में साजिश में शामिल हो गया और घटना से चार दिनों पहले से बैंक की रेकी की गयी. इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है.
सिटी एसपी मध्य अमरकेश डी ने बताया कि घटना के बाद कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये थे. इसके अलावा 100 डॉयल में लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य तकनीकी अनुसंधान से अपराधियों की शिनाख्त की गयी.
इसके बाद देर रात राजीव नगर में अमरूदी बगीचा के पास से दोनों को पकड़ा गया. डकैती की पूरी रकम बरामद नहीं हो सकी है. पांच हजार राकेश के पास से मिला है. इस घटना में शामिल अन्य अपराधी भी दीघा के ही रहने वाले हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पकड़े गये अपराधी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं.
पंकज चौधरी बड़ा अपराधी है. पुलिस के मुताबिक 2017 में हिमगिरी एक्सप्रेस में पटना से फतुहा के बीच में चोरी किये गये सेना के मिसाइल फ्यूज कंडक्टर की चोरी की थी. दानापुर जीआरपी ने एक पोखरे के पास से फ्यूज कंडक्टर को बरामद किया था और पंकज को जेल भेजा था. राकेश भी जेल जा चुका है. अन्य की तलाश हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन