पटना : प्राइवेट कंपनी के कर्मी से 80 हजार रुपये की ठगी
Updated at : 21 Jan 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोतवाली इलाके में मौजूद इलाहाबाद बैंक की मुख्या शाखा में पैसा निकालने आये रविकेश उपाध्याय से ठगी हो गयी है. ठगों के गैंग ने उनसे 80 हजार रुपये ठग लिये हैं. उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया है. पुलिस ने सनहा दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है. दरअसल रविकेश […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली इलाके में मौजूद इलाहाबाद बैंक की मुख्या शाखा में पैसा निकालने आये रविकेश उपाध्याय से ठगी हो गयी है. ठगों के गैंग ने उनसे 80 हजार रुपये ठग लिये हैं. उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया है.
पुलिस ने सनहा दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है. दरअसल रविकेश उपाध्याय, पंचवटी कॉलोनी दीघा में किराये के मकान में रहते हैं. वह मैजिस्ट प्लॉजा पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड में मौजूद सिनकॉन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कर्मचारी हैं.
15 जनवरी को इलाहाबाद बैंक में 3 लाख रुपये निकालने आया था. पैसा निकालने के बाद बैंक में एक आदमी ने उन्हें पांच सौ रुपये नोट के बदले दो हजार रुपये की नोट की गड्डी देने के लिए कहा. इस बीच उन्होंने तीन लाख दिये लेकिन सामने वाले 2.80 लाख रुपये ही दिया, जिसका पता बाद में चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




