पटना : कुशवाहा समाज को भाजपा से जोड़ा सूरजनंदन ने : मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 8:57 AM
विज्ञापन
डॉ सूरजनंदन कुशवाहा एक दिलदार व्यक्ति थे : सुशील मोदी पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी स्व डॉ सूरजनंदन कुशवाहा एक दिलदार व्यक्ति थे. उन्होंने कुशवाहा समाज को भाजपा से जोड़ने का और बिहार में पहली बार सम्राट अशोक की जयंती मनाने का […]
विज्ञापन
डॉ सूरजनंदन कुशवाहा एक दिलदार व्यक्ति थे : सुशील मोदी
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी स्व डॉ सूरजनंदन कुशवाहा एक दिलदार व्यक्ति थे.
उन्होंने कुशवाहा समाज को भाजपा से जोड़ने का और बिहार में पहली बार सम्राट अशोक की जयंती मनाने का काम डॉ कुशवाहा ने किया था. वे भाजपा ने एक मृदुभाषी व्यक्तित्व को खो दिया है.
रविवार को एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में डॉ सूरजनंदन कुशवाहा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध 30 सालों का है. उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. कुशवाहा हमारे भाई थे. हर कदम पर वे हमारे साथ रहे.
उनके सहयोग से पटना में हमेशा भाजपा का कब्जारहा. राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एमएलसी संजय मयूख ने कहा कि डॉ. कुशवाहा एक विराट ह्दय व्यक्ति थे. इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, रत्नेश कुशवाहा, श्रीधर मंडल, किरण घई, डॉ. हेमलता वर्मा, रूपनारायण मेहता, निशांत कुशवाहा समेत अन्य ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










