ePaper

शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी पर साधा निशाना, ट्वीट कर पहले दी बधाई, फिर कहा...

Updated at : 12 Jan 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी पर साधा निशाना, ट्वीट कर पहले दी बधाई, फिर कहा...

पटना : भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मोदी नीत केंद्र सरकार पर 10 फीसदी आरक्षण, सीबीआई मामला और विपक्षी नेताओं खासतौर पर राजद नेता लालू प्रसाद के खिलाफ ‘प्रतिशोध की राजनीति’ को लेकर हमला बोला. अभिनेता से राजनीतिक नेता बने सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेंद्र मोदी का नाम लिये अपने अंदाज में […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मोदी नीत केंद्र सरकार पर 10 फीसदी आरक्षण, सीबीआई मामला और विपक्षी नेताओं खासतौर पर राजद नेता लालू प्रसाद के खिलाफ ‘प्रतिशोध की राजनीति’ को लेकर हमला बोला. अभिनेता से राजनीतिक नेता बने सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेंद्र मोदी का नाम लिये अपने अंदाज में ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल किया. सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं.

उन्होंने ट्वीट कर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. फिर आगे कहा कि, ‘‘बधाई हो सर, आपकी मंशा की काफी सराहना किये जाने की जरूरत है और इस बात से पूरा विपक्ष भी सहमत होगा, भले ही कुछ संशयों के साथ. यह मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच चुका है. उम्मीद और प्रार्थना की जानी चाहिए कि यह विभिन्न विधानसभा और न्यायिक जांच निकल जायेगा.’

मोदी के साप्ताहिक रेडियो प्रसारण की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आपको मन की बात में बादशाहत हासिल है. लेकिन, हमें दिल की बात नहीं भूलनी चाहिए. बंद करें यह जुमलेबाजी.’ ऐसी खबरें हैं कि सिन्हा को आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलेगा और वह राजद या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन