पटना : सीबीआइ ने आंध्रा बैंक के सीनियर मैनेजर पर किया केस दर्ज
Updated at : 09 Jan 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीबीआइ ने मंगलवार को एक्जीविशन रोड स्थित आंध्रा बैंक के जोनल कार्यालय में कार्यरत सीनियर मैनेजर (विधि) संदीप कुमार के खिलाफ नियमित केस दर्ज किया है. बैंक मैनेजर पर औरंगाबाद के दाउदनगर के मां विंध्यवासिनी राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड के चंदन कुमार द्वारा केस दायर कराया गया है. बैंक मैनेजर द्वारा चंदन कुमार […]
विज्ञापन
पटना : सीबीआइ ने मंगलवार को एक्जीविशन रोड स्थित आंध्रा बैंक के जोनल कार्यालय में कार्यरत सीनियर मैनेजर (विधि) संदीप कुमार के खिलाफ नियमित केस दर्ज किया है. बैंक मैनेजर पर औरंगाबाद के दाउदनगर के मां विंध्यवासिनी राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड के चंदन कुमार द्वारा केस दायर कराया गया है.
बैंक मैनेजर द्वारा चंदन कुमार से 20 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी. मंगलवार को सीबीआई टीम ने संदीप कुमार को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. यह राशि राइस मिल के बकाये पर एनपीए एकाउंट के वन टाइम सेटलमेंट के लिए रिश्वत के रूप में मांगी गयी थी. सीबीआइ के पास सोमवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोपी से पूछताछ व घर की तलाशी जारी है. इस संबंध में सीबीआइ आरोपित को सीबीआइ के विशेष जज के समक्ष बुधवार को उपस्थित करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




