पटना : मोबाइल निर्माता कंपनियों को बिहार आने का न्योता
Updated at : 08 Jan 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : देश की मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को बिहार आने का न्योता दिया गया है. दिल्ली में मोबाइल बनाने वाली कंपनियों के कंक्लेव में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि मोबाइल के क्षेत्र में बिहार में काफी संभावनाएं है. बिहार में करोड़ों मोबाइल उपभोक्ता हैं. कंपनी खुलने पर […]
विज्ञापन
पटना : देश की मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को बिहार आने का न्योता दिया गया है. दिल्ली में मोबाइल बनाने वाली कंपनियों के कंक्लेव में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि मोबाइल के क्षेत्र में बिहार में काफी संभावनाएं है. बिहार में करोड़ों मोबाइल उपभोक्ता हैं. कंपनी खुलने पर कारोबार बेहतर होने की पूरी संभावना है.
प्रधान सचिव ने मोबाइल उद्योग में अभूतपूर्व वृद्धि और अर्थव्यवस्था व कार्यबल के विभिन्न क्षेत्रों पर इसके प्रभाव को स्वीकार किया. बिहार में उत्कृष्ट कंपनी खोलने के लिए मोबाइल कंपनियां सामने आएं. कंपनी खुलने से मोबाइल निर्माण में राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
मिले बेहतर प्रशिक्षण
प्रधान सचिव ने कहा कि मोबाइल उद्योग के अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. मोबाइल फोन वाहक, अनुप्रयोग, सामग्री निर्माण क्षेत्रों में कार्यबल के आपूर्तिकर्ता करने वाला प्रमुख राज्य बिहार है. क्षमता बढ़ाने और कुशल जनशक्ति की मांग को पूरा करने के लिए जरूरी है कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




