हाजीपुर की जनता से प्यार, लेकिन नहीं लडूंगा चुनाव : रामविलास पासवान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि वह अब हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. यहां से उम्मीदवार कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी. हालांकि, इस क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे. पासवान रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि वह अब हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. यहां से उम्मीदवार कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी. हालांकि, इस क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे. पासवान रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे. वे सोमवार को हाजीपुर में पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन करेंगे.
लोजपा प्रमुख ने संसदीय क्षेत्र के प्रति लगाव को प्रकट करते हुए कहा कि यहां की जनता हमारा परिवार है. इस बात के लिए दुख प्रकट किया कि खराब सेहत के कारण वहहाजीपुर की लोगों के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए. मालूम हो कि दो दिन पूर्व लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी बयान दिया था कि पार्टी प्रमुख चुनाव नहीं लड़ेंगे. राम मंदिर के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, लोजपा चाहती है कि जो कोर्ट का निर्णय हो वह मान्य हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










