पटना : गया में 6.97 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 8.58 करोड़ मंजूर

Updated at : 03 Jan 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गया में 6.97 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए  8.58 करोड़ मंजूर

पटना : बोधगया पहुंचने वाले पर्यटकों को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए सड़कों का मेंटेनेंस होगा. सड़कों के मेंटेनेंस के लिए पथ निर्माण विभाग ने पांच करोड़ मंजूर किया है. विभाग ने मुजफ्फरपुर में शिहो चौक से हरियारपुर चौक तक साढ़े तीन मीटर से साढ़े पांच मीटर सड़क चौड़ी करने के लिए 9.75 […]

विज्ञापन
पटना : बोधगया पहुंचने वाले पर्यटकों को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए सड़कों का मेंटेनेंस होगा. सड़कों के मेंटेनेंस के लिए पथ निर्माण विभाग ने पांच करोड़ मंजूर किया है.
विभाग ने मुजफ्फरपुर में शिहो चौक से हरियारपुर चौक तक साढ़े तीन मीटर से साढ़े पांच मीटर सड़क चौड़ी करने के लिए 9.75 करोड़ स्वीकृत किया है. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि विभाग ने गया व मुजफ्फरपुर जिले में सड़कों के निर्माण, चौड़ी व मजबूत करने की तीन योजनाओं के लिए 23.66 करोड़ की स्वीकृति दी है. इसके तहत लगभग 20 किलोमीटर सड़कों का जीर्णोद्धार होगा. मंत्री ने कहा कि गया जिले की दो योजनाओं के लिए 13.80 करोड़ की मंजूरी दी गयी है.
अंतरराष्ट्रीय महत्व के तीर्थ स्थल बोधगया में तैरागर माॅनेस्ट्री से महारानी होटल लिंक पथ तक व होटल बोधगया से महारानी पेट्रोल पंप तक 4.40 किलीमीटर सड़कों के निर्माण पर 5.2 करोड़ खर्च होंगे. शेरघाटी के अंतर्गत नक्सल प्रभावित बांके बाजार के लुटआ गांव के बीच 6.97 किलोमीटर तक सड़कों को चौड़ी व मजबूत करने के लिए 8.58 करोड़ की मंजूरी दी गयी है.
मुजफ्फरपुर जिले में शिहो चौक से हरियारपुर चौक तक लगभग 9.50 किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण (अनुरक्षण कार्य) सहित सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन बनाने पर 9.75 करोड़ खर्च होंगे. विभाग द्वारा स्वीकृत योजनाओं को छह से 18 माह के भीतर पूरा होगा. उन्होंने कार्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन