पटना : स्टेशनों पर खुलेंगे मल्टी परपस स्टॉल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2019 9:39 AM

विज्ञापन

पटना : रेलयात्रियों को दानापुर रेलमंडल के स्टेशनों पर जरूरत के सामान खरीदने को लेकर स्टॉल-दर-स्टॉल भटकना नहीं पड़े. इसको लेकर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के निर्देश पर मल्टी परपस स्टॉल खोलने की योजना बनायी गयी है, जिसकी शुरुआत बुधवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से हुई. अब सभी ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर […]

विज्ञापन
पटना : रेलयात्रियों को दानापुर रेलमंडल के स्टेशनों पर जरूरत के सामान खरीदने को लेकर स्टॉल-दर-स्टॉल भटकना नहीं पड़े. इसको लेकर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के निर्देश पर मल्टी परपस स्टॉल खोलने की योजना बनायी गयी है, जिसकी शुरुआत बुधवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से हुई. अब सभी ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर मल्टी परपस स्टॉल खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी.
जरूरत के अनुरूप जंक्शन पर होंगे स्टॉल
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक, दो-तीन, चार-पांच, छह-सात और दस पर ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हैं. इन प्लेटफॉर्मों पर जरूरत के अनुसार मल्टी परपस स्टॉल खोले जायेंगे. इस स्टॉल पर बुक, मैगजीन के साथ-साथ पीने के पानी, खानपान के सामान, आवश्यक दवाइयों और सभी जरूरत के सामान मिलेंगे. डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस स्टॉल के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं करनी है.
प्लेटफॉर्म पर संचालित स्टॉल को ही अपग्रेड किया जायेगा. ताकि, यात्री कम समय से स्टॉल से आवश्यक सामान की खरीदारी कर सके. यह व्यवस्था रेल मंडल के सभी बड़ी-छोटी स्टेशनों पर मुहैया करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन