पटना : अल्पसंख्यक बहुल प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जायेगा निर्माण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गयी है. आइसीडीएस के निदेशक ने अररिया, बांका, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पं चंपारण के जिला पदाधिकारियों को इसके लिए लिखा है. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम […]
विज्ञापन
पटना : अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गयी है. आइसीडीएस के निदेशक ने अररिया, बांका, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पं चंपारण के जिला पदाधिकारियों को इसके लिए लिखा है. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य प्रखंडों में आंगनबाड़ी के लिए भवन का निर्माण होना है. इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है.
इस संबंध में पिछले साल 17 दिसंबर को गृह सचिव आमिर सुबहानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया था. इस संबंध में सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारियों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पहले ही पत्र लिखा जा चुका है. भूमि चयन में खास ध्यान रखना है. विवादित भूमि का चयन नहीं करना है. सात जनवरी तक हर हाल में रिपोर्ट तलब की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










