ePaper

मनेर : ट्रैक्टर ने मारी पुलिस जीप में टक्कर, बचे पुलिसकर्मी

Updated at : 02 Jan 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
मनेर : ट्रैक्टर ने मारी पुलिस जीप में टक्कर, बचे पुलिसकर्मी

मनेर : मंगलवार की रात मनेर पुलिस की टीम एक बड़े हादसे की शिकार होने से बच गयी. महादेव स्थान के समीप पुलिस जीप लगा कर एनएच 30 पर गश्ती कर रही थी. इसी बीच पटना की ओर से बिहटा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने पुलिस जीप के ऊपर चढ़ा दिया. गनीमत रही की […]

विज्ञापन
मनेर : मंगलवार की रात मनेर पुलिस की टीम एक बड़े हादसे की शिकार होने से बच गयी. महादेव स्थान के समीप पुलिस जीप लगा कर एनएच 30 पर गश्ती कर रही थी. इसी बीच पटना की ओर से बिहटा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने पुलिस जीप के ऊपर चढ़ा दिया. गनीमत रही की जीप पर गश्त में रहे एएसआई प्रमानंद यादव, चालक दीपक, उपदेश कुमार, रंजीत कुमार सहित होम गार्ड के जवान वाहन से बाहर खड़े थे. चालक ट्रैक्टर जीप पर चढ़ते हुए ट्रक पर जा चढ़ा और एनएच 30 पर ही पलट गया. इस घटना में पुलिस जीप और ट्रक सहित ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना के बाद पटना आरा एनएच 30 पर करीब एक घंटे तक जाम स्थित बनी रही. ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर और पुलिस जीप को सड़क से हटाया गया. तब यातायात बहाल हुआ. घटना की सूचना पर मनेर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और ट्रैक्टरचालक को हिरासत में ले लिया. ट्रैक्टरचालक तो नशे में धुत था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन