पटना में परीक्षा फॉर्म भरने आया व्यवसायी पुत्र लापता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2018 9:27 AM

विज्ञापन

अपहरण की आशंका पटना : जहानाबाद से पटना में किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने आया अालोक कुमार (18) लापता हो गया है. पिछले चार दिनों से उसका कोई पता नहीं चला है. वह कंकड़बाग इलाके से गायब है. कंकड़बाग पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आलोक के कई दोस्तों से पूछताछ कर चुकी […]

विज्ञापन
अपहरण की आशंका
पटना : जहानाबाद से पटना में किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने आया अालोक कुमार (18) लापता हो गया है. पिछले चार दिनों से उसका कोई पता नहीं चला है.
वह कंकड़बाग इलाके से गायब है. कंकड़बाग पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आलोक के कई दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है. दोस्तों ने बताया कि 27 दिसंबर को आलोक ने फोन किया था. सभी लोगों से मुलाकात किया, इसके बाद बोला कि वह अपने किसी बेस्ट फ्रेंड से मिलने जा रहे हैं. इसके बाद से वह गायब है. घटना के दिन वह अपने पिता के एटीएम से दो हजार रुपये भी निकाला है.
लेकिन वह कहां गया, पता नहीं चला है. सीडीआर के आधार पर छानबीन की जा रही है. वहीं घरवालों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है. आलोक के पिता विमल कुमार पटना के कंकड़बाग भागवत नगर में रहते हैं. वह पटना में ही व्यवसाय करते हैं. बेटे के लापता होने से परिवार में लोग सशंकित हैं, किसी अप्रिय घटना को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
दरअसल आलोक कुमार पहले पटना में एक हॉस्टल में रहता था. घरवालों के मुताबिक उसे इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए पटना भेजा गया था. लेकिन बाद में वह जहानाबाद चला गया. तब से वहीं रहता था. 27 दिसंबर को वह पटना आया था. दिन भर घर से बाहर रहा. घर पर दोस्ताें से मिलने जाने की बात कह कर निकला था. अब तक की छानबीन में पता चला है कि उसने मोबाइल फोन से कई लोगों से बात किया था.
पुलिस ने सीडीआर निकाल कर छानबीन शुरू की. इस दौरान कई लोगों से पूछताछ हुई. सभी आलोक के दोस्त थे. दोस्तों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आलोक ने खुद फोन करके बुलाया था. कुछ देर साथ रहने के बाद वह कहीं चला गया. पुलिस का कहना है कि अपहरण का मामला नहीं है. अब तक कोई कॉल नहीं आयी है. आलोक का मोबाइल स्विच ऑफ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन