पटना : पूर्व सैनिकों ने की नौकरी में 10% आरक्षण की मांग

Updated at : 31 Dec 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पूर्व सैनिकों ने की नौकरी में 10% आरक्षण की मांग

पटना : रविवार को नेशनल एक्स सर्विसमेन को-ऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले पूर्व सैनिकों के बिहार यूनिट की बैठक की गयी. बैठक का आयोजन बोरिंग रोड के मोती महल सभागार में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह किया गया था. इस दौरान सभी ने तीन प्रस्तावों को पास किया. इसमें राज्य सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन
पटना : रविवार को नेशनल एक्स सर्विसमेन को-ऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले पूर्व सैनिकों के बिहार यूनिट की बैठक की गयी. बैठक का आयोजन बोरिंग रोड के मोती महल सभागार में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह किया गया था.
इस दौरान सभी ने तीन प्रस्तावों को पास किया. इसमें राज्य सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूर्व-सैनिकों को सरकारी नौकरी में दस फीसदी आरक्षण देने, पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज में नामांकन के लिए पांच फीसदी आरक्षण देने और बीएमपी 16 वीं में पूर्व सैनिकों की बहाली करने की मांगी की गयी.
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि सरकार अगर उनके मांग नहीं मानती है, तो दस लाख सैनिक परिवार आंदोलन करेंगे. बैठक में ललन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जर्नादन सिंह, पंकज कुमार, सदन मोहन सिंह, सत्यानंद प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन