पटना : पंचायतों में 15-30 जनवरी तक जदयू करेगा बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों में 15-30 जनवरी तक बैठक की जायेगी. तय किया गया है कि संगठन को सुदृढ़ करने के लिए अपने नेता (नीतीश कुमार) के विचारों और उनके नेतृत्व में हुए कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए जिला और […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों में 15-30 जनवरी तक बैठक की जायेगी. तय किया गया है कि संगठन को सुदृढ़ करने के लिए अपने नेता (नीतीश कुमार) के विचारों और उनके नेतृत्व में हुए कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए जिला और प्रखंड के साथ ही पंचायत स्तर पर लगातार सक्रियता बढ़ायी जायेगी.
बैठकों का दौर चलेगा. सिंह ने कहा कि ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ अभियान को जदयू शुरू करेगा. इसके लिए पार्टी के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ मंथन किया जा चुका है. पार्टी के सभी साथियों की भूमिका सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि केवल जदयू के 17 ही नहीं, बल्कि सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी. पंचायत स्तर पर लगातार बैठक की जायेगी. जीत की रणनीति बनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










