दानापुर : एजीएम व रिटायर रेलकर्मी के फ्लैटों से लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2018 9:37 AM
विज्ञापन
अपार्टमेंट का गार्ड हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ दानापुर : चोरों ने रविवार की रात रूपसपुर थाने के रुकनपुरा वेद नगर स्थित श्यामा पैलेस के बंद दो फ्लैटों को खंगाल दिया. चोरों ने अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 205 निवासी व फर्टिलाइजर कंपनी के एजीएम राम किशोर गोसांईं के यहां से 74 हजार नकद, लैपटॉप, […]
विज्ञापन
अपार्टमेंट का गार्ड हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
दानापुर : चोरों ने रविवार की रात रूपसपुर थाने के रुकनपुरा वेद नगर स्थित श्यामा पैलेस के बंद दो फ्लैटों को खंगाल दिया. चोरों ने अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 205 निवासी व फर्टिलाइजर कंपनी के एजीएम राम किशोर गोसांईं के यहां से 74 हजार नकद, लैपटॉप, दो मोबाइल व एक एलडी टीवी समेत सात लाख के गहने उड़ा लिये. वहीं, फ्लैट संख्या 302 निवासी व सेवानिवृत्त रेलकर्मी मनोज बिहारी के यहां से 15 हजार नकद, लैपटॉप व तीन मोबाइल समेत दो लाख के गहने उड़ा लिये.
इस संबंध में गृहस्वामी राम किशोर गोसांईं ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. श्री गोसांईं ने बताया कि रविवार को सुबह ग्यारह बजे फ्लैट बंद कर ऑफिस के काम से पटना से बाहर गये थे. रविवार की सुबह में फ्लैट के लोगों ने फोन पर सूना दी कि आपके फ्लैट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने के बाद जब पहुंचे तो देखा कि फ्लैट के मुख्य दरवाजे के तीन ताले टूटे थे. चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 74 हजार नकदी, लैपटॉप, एलडी टीवी, दो मोबाइल, सोने की दो चेन, चार कंगन, तीन झुमका व दस पायल समेत कई कीमती सामान चुरा लिये थे. उन्होंने बताया कि चोरी गये सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है.
उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके बगल के फ्लैट संख्या 206 व 209 के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी थी. सोमवार की सुबह जब वे लोग उठे, तो देखे कि बाहर से कुंडी बंद है. घरवालों के हल्ला करने के बाद लोगों ने कुंडी खोली. वहीं, फ्लैट संख्या 302 निवासी मनोज बिहारी की पुत्री सुरुचि सिन्हा ने बताया कि पापा अक्तूबर माह में फ्लैट में ताला बंद कर विदेश में दीदी के यहां गये हुए हैं. उन्होंने बताया कि पड़ोसी की सूचना पाकर पहुंची , तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है.
चोरों ने फ्लैट के मुख्य दरवाजे की कुंडी को तोड़ दिया था. कमरे में अलमारी को तोड़कर 15 हजार नकदी, लैपटॉप व तीन मोबाइल समेत एक लाख के जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पापा को दे दी है. अपार्टमेंट के मालिक राम बाबू सिंह ने बताया कि एक बजे रात तक जगे हुए थे, परंतु चोरी की भनक तक नहीं लगी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के गार्ड सर्वेश सिंह (नौबतपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी नहीं है.जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जायेगा. इधर, नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है. लोगाें का कहना था कि पुलिस गश्ती नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










