महंगा मोबाइल लेकर चंपत हो गये दो युवक

पटना : बोरिंग रोड के रहनेवाले आलोक कुमार के महंगे मोबाइल फोन को दो युवक लेकर फरार हो गये. उसकी कीमत 31 हजार है. इस संबंध में उसने गुरुवार को एसएसपी मनु महाराज को जानकारी दी है. एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवकों को […]
पटना : बोरिंग रोड के रहनेवाले आलोक कुमार के महंगे मोबाइल फोन को दो युवक लेकर फरार हो गये. उसकी कीमत 31 हजार है. इस संबंध में उसने गुरुवार को एसएसपी मनु महाराज को जानकारी दी है.
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवकों को पकड़ने का निर्देश दिया है. आलोक ने अपने मोबाइल फोन को बिक्री के लिए ओएलएक्स की वेबसाइट पर डाला था. उसे देख कर एक युवक ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर राजापुर पुल के समीप एबीसी टावर के पास मोबाइल दिखाने के लिए बुलाया. आलोक ने उक्त युवक को मोबाइल देखने के लिए दिया. इसी बीच पीछे से एक अन्य युवक बाइक लेकर पहुंचा और वह भी मोबाइल को देखने लगा, तभी मौका का फायदा उठा कर दोनों युवक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




