विपक्ष को चाहिए दस और पार्षद

अविश्वास प्रस्ताव पर जोड़-तोड़ तेज हटाने के लिए चाहिए 37 पार्षदों का समर्थन पटना : विपक्षी वार्ड पार्षदों ने 33 पार्षदों के समर्थन से अविश्वास प्रस्ताव ले आया, लेकिन मेयर को कुरसी से हटाने के लिए 37 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है. विपक्षी देख रहे हैं कि 39 पार्षद अब भी मेयर के समर्थन […]
अविश्वास प्रस्ताव पर जोड़-तोड़ तेज
हटाने के लिए चाहिए 37 पार्षदों का समर्थन
पटना : विपक्षी वार्ड पार्षदों ने 33 पार्षदों के समर्थन से अविश्वास प्रस्ताव ले आया, लेकिन मेयर को कुरसी से हटाने के लिए 37 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है. विपक्षी देख रहे हैं कि 39 पार्षद अब भी मेयर के समर्थन में हैं. इस स्थिति में दस पार्षदों को और तोड़ना होगा, तभी मिशन पूरा होगा. वहीं मेयर गुट के पार्षद विरोध में हस्ताक्षर करनेवाले पार्षदों को अपनी ओर करने में जुटे हैं. पक्ष-विपक्ष दोनों पार्षदों को अपनी ओर करने के लिए पार्षदों को ऑफर दे रहे हैं.
पार्षद ने ठुकराया ऑफर : बुधवार को दिन के करीब ढाई बजे विरोधी गुट के पार्षद विनय कुमार पप्पू ने वार्ड 18 के वार्ड पार्षद बालेश्वर सिंह को ऑफर दिया. बालेश्वर सिंह ने मेयर की उम्मीदवारी ठुकराते हुए कहा कि वोट दिल से किया जाता है. वार्ड 23 की पार्षद प्रभा देवी को भी स्थायी समिति का सदस्य बनाने का ऑफर मिला. सत्ता पक्ष के पार्षदों ने भी कई पार्षदों के साथ बैठक की. डिप्टी मेयर रूप नारायण मेहता भी पार्षदों से संपर्क कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




