सात दिन पहले खरीदा गया आइवी सेट लीक

Updated at : 20 Jun 2014 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सात दिन पहले खरीदा गया आइवी सेट लीक

पटना : पीएमसीएच में एक सप्ताह पूर्व 15 हजार का आइवी सेट खरीदा गया. आइवी सेट की क्वालिटी काफी खराब थी. इतना ही नहीं एक्सपायरी की तारीख भी नजदीक थी. जानकारी हेल्थ मैनेजर ने अधीक्षक को दी, तो तुरंत आइवी सेट को लौटा दिया गया. अधीक्षक ने सप्लायर व स्टोर कीपर से स्पष्टीकरण मांगा है. […]

विज्ञापन

पटना : पीएमसीएच में एक सप्ताह पूर्व 15 हजार का आइवी सेट खरीदा गया. आइवी सेट की क्वालिटी काफी खराब थी. इतना ही नहीं एक्सपायरी की तारीख भी नजदीक थी. जानकारी हेल्थ मैनेजर ने अधीक्षक को दी, तो तुरंत आइवी सेट को लौटा दिया गया. अधीक्षक ने सप्लायर व स्टोर कीपर से स्पष्टीकरण मांगा है.

सेट की खरीद एक सप्ताह पूर्व जहानाबाद बस दुर्घटना के भरती 14 लोगों के इलाज के लिए हुआ था. आइवी सेट जब मरीज को लगाया गया,तो वह लीक होने लगा. दूसरा लगाया गया, तो भी यही हुआ. नर्सो ने मरीज से आइवी सेट लाने को कहा. इसके बाद मामला अधीक्षक के पास पहुंचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन