2014 में लोजपा को मिली थीं 7 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- छोटी पार्टियों को खा जायेगी भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोजपा से अनुरोध किया है कि वह जल्द भाजपा का साथ छोड़ने का फैसला करे. लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के ट्वीट और प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के बुधवार को दिये बयान के तुरंत बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही लोजपा ने बाहर […]
विज्ञापन
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोजपा से अनुरोध किया है कि वह जल्द भाजपा का साथ छोड़ने का फैसला करे. लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के ट्वीट और प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के बुधवार को दिये बयान के तुरंत बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही लोजपा ने बाहर आने का फैसला नहीं किया तो भाजपा छोटी पार्टियों को खा जायेगी. इधर रालोसपा गुरुवार को महागठबंधन में शामिल हो सकती है. पार्टी के एक नेता ने बताया कि बात लगभग तय हो गयी है.
2014 में लोजपा को मिली थीं 7 सीटें
नालंदा हाजीपुर
समस्तीपुर जमुई
मुंगेर वैशाली
एनडीए के सभी घटकों के बीच सही समय पर सीट शेयरिंग पर बात हो जायेगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस तरह की बात कह चुके हैं. गठबंधन में शामिल सभी दलों का भाजपा पूरा सम्मान करती है.
संजय सिंह टाइगर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










