पटना : सेंट्रल जीएसटी जांच टीम ने छापेमारी में पकड़ी टैक्स चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सेंट्रल जीएसटी(वस्तु व सेवा कर) की जांच टीम ने मंगलवार को सगुना मोड़ में मेंब्रेन फिल्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में डापेमारी की. छापेमारी में 1़ 69 करोड़ की जीएसटी की चोरी पकड़ी. मेंब्रेन फिल्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा विगत 13-14 महनों से जीएसटी रिटर्न नहीं भरा गया था. अपने रजिस्टर्ड […]
विज्ञापन
पटना : सेंट्रल जीएसटी(वस्तु व सेवा कर) की जांच टीम ने मंगलवार को सगुना मोड़ में मेंब्रेन फिल्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में डापेमारी की. छापेमारी में 1़ 69 करोड़ की जीएसटी की चोरी पकड़ी. मेंब्रेन फिल्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा विगत 13-14 महनों से जीएसटी रिटर्न नहीं भरा गया था. अपने रजिस्टर्ड पता एसकेपुरी पटना को छोड़ कर सगुना मोड़ दानापुर से कार्यालय संचालित किया जा रहा था.
इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गयी थी. गुप्त सूचना के आधार पर सेंट्रल जीएसटी के आयुक्त रंजीत कुमार के निर्देश पर पटना सेंट्रल प्रमंडल के उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने एसकेपूरी परिक्षेत्र को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कंपनी के कागजातों की जांच से पता चला कि 1़ 69 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी की गयी है. मौके पर 70़ 50 लाख नकद व 60़ 38 लाख क्रेडिट से कुल वसूली 1़ 31 करोड़ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










