सुबह हल्की बारिश से ठंड और बढ़ने की संभावना, दोपहर बाद मौसम हुआ साफ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2018 6:43 AM

विज्ञापन

पटना : राजधानी सहित आसपास के मौसम में मंगलवार को समुद्री तूफान फेंथाई का असर देखने को मिला. सुबह से ही राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई. इस दौरान शहर में 1.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसके बाद दोपहर तक बादल छाये रहे और मौसम की खराबी बनी रही. फिर दोपहर से […]

विज्ञापन
पटना : राजधानी सहित आसपास के मौसम में मंगलवार को समुद्री तूफान फेंथाई का असर देखने को मिला. सुबह से ही राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई. इस दौरान शहर में 1.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसके बाद दोपहर तक बादल छाये रहे और मौसम की खराबी बनी रही. फिर दोपहर से मौसम में थोड़ा बदलाव आया. आसमान साफ हुआ. इसके बाद शाम से धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी. न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा.
ठंड और बढ़ने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, बुधवार से मौसम साफ हो जायेगा. मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि तूफान का असर कम हो गया है. मंगलवार को नाॅर्थ वेस्ट रिजन को छोड़ कर सभी जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गयी. उन्होंने बताया कि बुधवार से धूप निकलने की संभावना है. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. इससे ठंड और बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा. इससे लोगों को दिन में राहत मिलेगी.
कई जगहों पर हुई बारिश
मंगलवार को लगभग सभी जगहों पर बारिश हुई. इस दौरान सुपौल में सबसे अधिक 9.6 एमएम, फारबिसगंज में 7.2 एमएम, गया में 8.2 एमएम, भागलपुर में 6.6 और पूर्णिया में 4.8 एमएम बारिश हुई. बाकी सभी जगहों पर अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन