अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए तेजस्वी और शरद यादव, विपक्षी दलों ने दिखायी एकजुटता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2018 1:33 PM
पटना : हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आये परिणाम से विपक्ष के हौसले बुलंद हैं. विपक्षी दलों के नेता अपनी एकजुटता दिखाने का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहते हैं. सोमवार को राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में भी विपक्ष ने अपनी एकजुटता का परिचय दिखाया. […]
पटना : हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आये परिणाम से विपक्ष के हौसले बुलंद हैं. विपक्षी दलों के नेता अपनी एकजुटता दिखाने का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहते हैं. सोमवार को राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में भी विपक्ष ने अपनी एकजुटता का परिचय दिखाया.
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ने सोमवार को शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेता भी अशोक गहलोत के राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के साक्षी बने. इस शपथ ग्रहण समारोह में राजद और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता भी शामिल हुए. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव और लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










