पटना : अचल संपत्ति का ब्योरा देने के लिए पत्र जारी

Updated at : 17 Dec 2018 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अचल संपत्ति का ब्योरा देने के लिए पत्र जारी

पटना : बिहार संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी पदाधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा एक से 31 जनवरी के बीच अपलोड करना है. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी पदाधिकारियों का पत्र लिखा है. अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन देना है. एक जनवरी से 31 जनवरी तक की तिथि इसके लिए […]

विज्ञापन
पटना : बिहार संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी पदाधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा एक से 31 जनवरी के बीच अपलोड करना है. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी पदाधिकारियों का पत्र लिखा है. अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन देना है.
एक जनवरी से 31 जनवरी तक की तिथि इसके लिए तय है. ब्योरा को डिजिटल सिग्नेचर या ई-हस्ताक्षर के माध्यम से प्रमाणित भी किया जाना है. इस संबंध में किसी भी तरह की परेशानी होने पर सीधे भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के मेल आईडी के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है. सामान्य प्रशासन विभाग ने एक प्रति विभाग को भी उपलब्ध कराने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन