पटना : 30 हजार नेता बतायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां

Updated at : 17 Dec 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 30 हजार नेता बतायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां

पटना : भाजपा का परिवार संपर्क अभियान रविवार से शुरू हो गया. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर भाजपा ने परिवार संपर्क अभियान शुरू किया है. 30 हजार से अधिक नेता अगले 15 दिनों तक एक-एक परिवार से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे. प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा का परिवार संपर्क अभियान रविवार से शुरू हो गया. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर भाजपा ने परिवार संपर्क अभियान शुरू किया है. 30 हजार से अधिक नेता अगले 15 दिनों तक एक-एक परिवार से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा से इसकी शुरुआत की. राय ने दर्जन भर से अधिक गांवों में जाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. भाजपा ने परिवार संपर्क अभियान के लिए हरेक विधानसभा के लिए पांच टोली बनायी है.
एक टोली में 25 लोग शामिल किये गये हैं. इस प्रकार 243 विधानसभा के लिए 1215 टोलियां बनी हैं, जिसमें 30375 नेता शामिल किये गये हैं. 31 दिसंबर तक ये नेता मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बतायेंगे तथा उन्हें एक बुकलेट देंगे. बुकलेट में 20 योजनाओं और कामों की जानकारी हैं. अभियान में लोगों के स्मार्ट फोन पर नमो एप डाउनलोड भी कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन