ePaper

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने PM मोदी और BJP पर बोला हमला, जीतनेवाले उम्मीदवारों को दी नसीहत

Updated at : 12 Dec 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने PM मोदी और BJP पर बोला हमला, जीतनेवाले उम्मीदवारों को दी नसीहत

पटना : विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद विपक्ष हमलावर है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा पर ट्वीट कर हमला बोला है. साथ ही जीतनेवाले प्रत्याशियों और पार्टियों को बधाई देने के साथ नसीहत भी दी है. राजद अध्यक्ष ने लालू प्रसाद यादव ने राजस्थान, […]

विज्ञापन

पटना : विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद विपक्ष हमलावर है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा पर ट्वीट कर हमला बोला है. साथ ही जीतनेवाले प्रत्याशियों और पार्टियों को बधाई देने के साथ नसीहत भी दी है.

राजद अध्यक्ष ने लालू प्रसाद यादव ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के आये चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर हमला करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री पर ट्वीट कर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि ‘ये पब्लिक है, सब जानती है, बखूबी अब जुमला पहचानती है. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, राम जाने-जनता जाने, आगे क्या होगा?’ वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने जीतनेवाले सभी उम्मीदवारों और पार्टियों को बधाई दी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को को संदेश देते हुए लिखा है ‘कृपया जनादेश को नम्रता, जिम्मेदारी के साथ स्वीकार करें. वाक् पटूता और जुमले के साथ-साथ घोषणापत्र, विकास, मानव जाति और न्याय से इतर मुद्दों से दूर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन