पटना : गोल्डेन वीजा पर रोक एनडीए सरकार की बड़ी सफलता : सुशील मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2018 6:14 AM

विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि ब्रिटिश सरकार ने गोल्डन वीजा निलंबित कर विजय माल्या जैसे बड़े आर्थिक अपराधियों को करारा झटका दिया. यूपीए शासन के दौरान 70 से ज्यादा भारतीय अरबपतियों ने यह वीजा हासिल कर आर्थिक अपराध के बाद देश छोड़ने का इंतजाम कर लिया था. गोल्डेन वीजा […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि ब्रिटिश सरकार ने गोल्डन वीजा निलंबित कर विजय माल्या जैसे बड़े आर्थिक अपराधियों को करारा झटका दिया.
यूपीए शासन के दौरान 70 से ज्यादा भारतीय अरबपतियों ने यह वीजा हासिल कर आर्थिक अपराध के बाद देश छोड़ने का इंतजाम कर लिया था. गोल्डेन वीजा पर रोक एनडीए सरकार की बड़ी राजनीतिक सफलता है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव को लालू परिवार की बेनामी संपत्ति जायज लगती है.
इसलिए वे जदयू से बगावत कर राजद का साथ देने लगे. वे राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अमर्यादित टिपण्णी करते हैं, लेकिन गांधी परिवार को लाभ पहुंचाने वाले अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर में दलाली खाने के आरोपित क्रश्चियिन मिशेल को दुबई से पकड़ कर लाने पर चुप्पी साध लेते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन