ePaper

VIDEO: शरद यादव के विवादित बोल, कहा- वसुंधरा (राजे) को आराम दो, बहुत मोटी हो गयी हैं

Updated at : 07 Dec 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: शरद यादव के विवादित बोल, कहा- वसुंधरा (राजे) को आराम दो, बहुत मोटी हो गयी हैं

नयी दिल्ली : लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव ने राजस्थान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर विवादित टिप्पणी की है. अलवर की मुंडावर सीट से खड़े कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री पर विवादित बयान दिया है. हालांकि, शरद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव ने राजस्थान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर विवादित टिप्पणी की है. अलवर की मुंडावर सीट से खड़े कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री पर विवादित बयान दिया है. हालांकि, शरद यादव ने विवादित बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल होने और आलोचना किये जाने के बाद सफाई भी दी है.

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अलवर की मुंडावर सीट से चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव ने कहा कि ‘वसुंधरा (राजे) को आराम दो, बहुत थक गयी हैं. बहुत मोटी हो गयी हैं. पहले पतली थीं. हमारे मध्य प्रदेश की बेटी हैं.’ राजस्थान की मुख्यमंत्री पर शरद यादव की टिप्पणी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. साथ ही उनके बयान की भी आलोचना होने लगीं. इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ‘मैंने इसे एक मजाक के रूप में कहा. मेरे साथ पुराने संबंध हैं. यह किसी भी तरह से अपमानजनक नहीं था. मुझे उन्हें चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. जब मैं उनसे मिला, तो मैंने उनसे कहा कि आपका वजन बढ़ रहा है.’

पहले भी दिये हैं विवादित बयान

शरद यादव इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं. जनवरी 2017 को पटना में आयोजित एक रैली में शरद यादव ने कहा था कि ‘वोट की इज्जत, बेटी की इज्जत से बड़ी होती है.’ हालांकि, बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि उनके कहने का मतलब था कि जैसे बेटी से लोग प्यार करते हैं, वैसे ही वोट से भी प्यार करना चाहिए. बेटी की इज्जत जायेगी, तो गांव-मोहल्ले की इज्जत जायेगी. एक बार वोट बिक गया, तो देश की इज्जत जायेगी. उनके इस बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नोटिस भी जारी किया था.

इसके अलावा उन्होंने दक्षिण भारत की महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘दक्षिण भारत की महिलाएं सांवली तो जरूर होती हैं, लेकिन उनका शरीर खूबसूरत होता है, उनकी त्वचा सुंदर होती है, वे नाचना भी जानती हैं. लेकिन, भारत के लोग गोरी चमड़ी के आगे सरेंडर कर देते हैं. यहां तो सफेद रंगत देखकर लोग दंग रह जाते हैं. शादी के विज्ञापनों में भी लिखा रहता है, गोरी लड़की चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन