पटना: व्यापारी बनकर लूटपाट करने वाले दो भाई धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट लिये थे आठ लाख पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला में बीते 25 नवंबर को मां पूनम देवी व बेटे सिद्धांत को बंधक बना कर आठ लाख रुपये की लूट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये ममेरे- फूफेरे भाई हैं. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार […]
विज्ञापन
मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट लिये थे आठ लाख
पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला में बीते 25 नवंबर को मां पूनम देवी व बेटे सिद्धांत को बंधक बना कर आठ लाख रुपये की लूट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये ममेरे- फूफेरे भाई हैं. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसके नंबर को सर्विलांस पर लेने के बाद पता चला कि यह नंबर लखीसराय जिले के मनकट्टा निवासी बबलू सहनी का है, जो दीदारगंज के सबलपुर में रहने वाले रिश्तेदार फुफेरे भाई लक्ष्मण सहनी को दिया था.
थानाध्यक्ष की मानें तो लक्ष्मण ने पूछताछ में कहा कि उपयोग किया गया सिम उससे भूला गया है. हालांकि, बबलू ने पांच हजार रुपये लेकर भाई को सिम देने की बात कही. हालांकि, घटना में उपयोग सिम गायब है. फिलहाल पुलिस ने इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरगना की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. पकड़े गये दोनों भाइयों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात थानाध्यक्ष ने कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










